Top News

पंचकूला में ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत; पति का इलाज कराने आई थी, अस्पताल में जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड लेने निकली थी

पंचकूला में पिंजौर-सूरजपुर बाईपास के पास एक ऑटो पलटने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह अपने बीमार पति के इलाज के लिए आई थीं और अस्पताल में जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड लेने वापस घर जा रही थीं।





संवाददाता, पंचकूला।
पिंजौर-सूरजपुर बाईपास के समीप मंगलवार दोपहर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से उसमें सवार बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कालका निवासी 75 वर्षीय रेवा देवी पंचकूला के सेक्टर-6 में अपने बीमार पति का इलाज कराने आई थी। अस्पताल में जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड लेने घर के लिए निकली थी कि रास्ते में हादसा हो गया।


ऑटो पलटने से महिला का एक हाथ शरीर से अलग हो गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन अत्यधिक चोटों और रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Post a Comment

أحدث أقدم
India Crime News 24
India Crime News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume