Breaking news : दिल्ली से खबर निकल कर आ रही है भारी मात्रा मेंबारिश ने मचाई तबाही, दिल्ली-यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में हाई अलर्ट
देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए दिल्ली, यूपी, एमपी, गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की ...और पढ़ें दिल्ली में बारिश के बाद जलजमाव (फोटो-PTI) कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में संक्षेप में पढ़ें नई दिल्ली। देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और यातायात बाधित रहा। देश की राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में जलजमाव हो गया। आईएमडी ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।Delhi Rain दिल्ली में बारिश ने मचाई तबाही मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मंगलवार से दिल्ली में बुधवार रात बारिश का दौर जारी रहा, जिससे शहर भर में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। दिल्ली के विकास मार्ग, मुनीरका, द्वारका, गीता कॉलोनी, सदर बाजार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और पूर्वी दिल्ली में जलभराव हुआ।
Delhi Jangpura यूपी में भारी बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया, इनमें से 27 जिलों में रेड अलर्ट है। गुरुवार सुबह नोएडा, गाजियाबाद समेत 50 जिलों में बारिश हो रही है। नोएडा में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, तो वहीं गाजियाबाद में सड़क धंस गई। वहीं बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया।
Rain Gaziabad मध्यप्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश खजुराहो और मंडला में दर्ज की गई है। खजुराहो में लगभग 4।4 इंच और मंडला में 4।2 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा भिंड में 134 मिमी रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई।
Post a Comment