ब्रेकिंग न्यूज़:जापान के पास दशकों का औद्योगिक अनुभव है। उत्तर प्रदेश के पास उसे आत्मसात करने और आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी है। हम चाहते हैं कि जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को अपना Second Industrial Home मानें। उत्तर प्रदेश सरकार आप सभी के साथ Reliable Partner के रूप में खड़ी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज नई दिल्ली में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के उद्घाटन सत्र में सम्मिलित हुए तथा Escorts Kubota Ltd. एवं Spark Minda Corporation की परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी, केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी तथा जापान के यामानाशी प्रांत के माननीय गवर्नर श्री Kotaro Nagasaki जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जापान के पास दशकों का औद्योगिक अनुभव है, जबकि उत्तर प्रदेश के पास उसे आत्मसात कर आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी है। हम चाहते हैं कि जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को अपना Second Industrial Home मानें। उत्तर प्रदेश सरकार आप सभी के साथ एक Reliable Partner के रूप में खड़ी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की।मुख्यमंत्री जी ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों से जुड़ी स्पष्ट नियमावली तैयार करने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने तथा एक सोसाइटी के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, ताकि इन आवासीय विद्यालयों का प्रबंधन और संचालन अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप अन्य आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा योजना की पहुंच और प्रभावशीलता को और बढ़ाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 163 केंद्रों के माध्यम से संचालित है। इन केंद्रों पर 1,783 इम्पैनल्ड शिक्षक हैं तथा यूपीएससी, पीसीएस, नीट, जेईई, एनडीए/सीडीएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 23,801 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। योजना के अंतर्गत चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी संचालित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र, किंतु अब तक वंचित वृद्धजनों के आवेदनों का सत्यापन कराते हुए यथाशीघ्र उन्हें पेंशन से लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र वृद्धजनों को अनावश्यक रूप से प्रतीक्षा न करनी पड़े और आवेदन के सत्यापन से लेकर पेंशन स्वीकृति तक की प्रक्रिया समयबद्ध हो।छात्रवृत्ति वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि छात्रवृत्ति का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी को समय से मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों के लिए आवेदन पोर्टल तत्काल खोला जाए और हर हाल में 02 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति की धनराशि अंतरित कर दी जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि ITIs को अधिक से अधिक उद्योगों से जोड़ा जाए। उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण विकसित करने के साथ ही अप्रेंटिसशिप तथा ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कौशल विकास को रोजगार के साथ वैश्विक अवसरों से भी जोड़ा जाए। प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए।मुख्यमंत्री जी ने अनुदेशकों की उपलब्धता को प्रशिक्षण की गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए चयन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित अनुदेशकों को नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया में उनके अनुभव और कार्य के आधार पर वेटेज देने का प्रावधान किया जाए।मुख्यमंत्री जी ने सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्वेंशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (सीआईआईआईटी) केंद्रों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गोरखपुर, मुजफ्फरनगर और बरेली केंद्रों का संचालन शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों को आधुनिक तकनीक और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।मुख्यमंत्री जी ने जीरो पॉवर्टी अभियान से जुड़े परिवारों के बच्चों और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।विगत 05 वर्षों में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से 21.13 लाख युवाओं को प्रशिक्षण और 12.94 लाख युवाओं को सेवायोजन मिला है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को आधुनिक कौशल, उद्योग आधारित प्रशिक्षण और वैश्विक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए प्रदेश को देश का अग्रणी कौशल हब बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए।
Post a Comment