Top News

मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के लातूर में औसा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का औचक 'निरीक्षण' कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभीजीत दीपके का दावा है कि उनके दौरे के दौरान निरीक्षण को सही दिखाने के लिए दूसरे स्कूलों से 'किराए के छात्र' लाकर बिठाए गए थे और कैंपस में शराब की बोतलें भी मिलीं।दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिलवाने के बाद अब अभीजीत दीपके 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत अपने नए मिशन पर निकल चुके हैं।अपने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत, दीपके ने गुरुवार को लातूर जिले के औसा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद के एक विद्यालय के अपने दौरे के दौरान दूसरे स्कूल के छात्रों को कक्षाओं में बैठाया गया था। कक्षा में बैठाए गए छात्र विद्यालय के रिकॉर्ड में पंजीकृत भी नहीं थे।महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांगउन्होंने यह भी दावा किया कि विद्यालय परिसर में शराब की बोतलें मिलीं। सरकारी स्कूलों की दयनीय और खस्ताहाल स्थिति को देखकर अभिजीत दीपके ने सीधे तौर पर महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग कर डाली है। साथ ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।अभीजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुंबई से 500 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित औसा के स्कूल में पीने के पानी की कमी थी और हमारे आने से कुछ ही समय पहले उसके शौचालयों की सफाई की गई थी।

Breaking news:मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के लातूर में औसा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का औचक 'निरीक्षण' कर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभीजीत दीपके का दावा है कि उनके दौरे के दौरान निरीक्षण को सही दिखाने के लिए दूसरे स्कूलों से 'किराए के छात्र' लाकर बिठाए गए थे और कैंपस में शराब की बोतलें भी मिलीं।
दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिलवाने के बाद अब अभीजीत दीपके 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत अपने नए मिशन पर निकल चुके हैं।अपने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत, दीपके ने गुरुवार को लातूर जिले के औसा क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद के एक विद्यालय के अपने दौरे के दौरान दूसरे स्कूल के छात्रों को कक्षाओं में बैठाया गया था। कक्षा में बैठाए गए छात्र विद्यालय के रिकॉर्ड में पंजीकृत भी नहीं थे।महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांगउन्होंने यह भी दावा किया कि विद्यालय परिसर में शराब की बोतलें मिलीं। सरकारी स्कूलों की दयनीय और खस्ताहाल स्थिति को देखकर अभिजीत दीपके ने सीधे तौर पर महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग कर डाली है। साथ ही ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।अभीजीत दीपके ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि मुंबई से 500 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित औसा के स्कूल में पीने के पानी की कमी थी और हमारे आने से कुछ ही समय पहले उसके शौचालयों की सफाई की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
India Crime News 24
India Crime News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume