ब्रेकिंग न्यूज़ जम्मू कश्मीर
जम्मू पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने गुरुवार को लेह हिंसा की पहली बरसी पर लोगों को संबोधित किया। उन्होंने लद्दाख के लोगों के साथ गलत व्यवहार के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हम अंत तक अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।केंद्र पर निशाना साधते हुए वांगचुक ने कहा कि लोग कहते हैं मेरा एनकाउंटर हो सकता है। मैं कहता हूं हो, यह मेरी आखिरी ख्वाहिश है। इससे देश जागेगा।
लेह में हुई हिंसा और नागरिकों की मौत की पहली बरसी पर वांगचुक ने कहा कि कि चीन भी तिब्बतियों के साथ वैसा व्यवहार नहीं करता जैसा नई दिल्ली लद्दाख के लोगों के साथ कर रही है।लेह हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार: वांगचुकवांगचुक ने दावा किया कि पिछले साल 24 सितंबर को हुई हिंसा सुनियोजित थी और लद्दाख में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की कोशिशें की गई थीं। हाल ही में दिल्ली में 'कॉकरोच प्रोटेस्ट' का नेतृत्व करने वाले वांगचुक ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और उनसे लद्दाख में हुई हिंसा और नागरिकों की मौत की जिम्मेदारी लेने को कहा।
Post a Comment