Top News

ब्रेकिंग न्यज़ दिल्ली से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि आज राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है

ब्रेकिंग न्यज़ दिल्ली से बड़ी खबर निकल कर आ रही है कि आज राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में दोपहर को एक पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, जिसमें करीब 30-40 छात्रों के दबे होने की आशंका है। एक छात्र की मौत हो गई।
बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं, स्थानीय लोग और छात्र पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम के साथ राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। छात्रों का दावा है कि मलबे में करीब 40 छात्र दबे हुए हैं।उधर, चार मरीज एम्स ट्रामा सेंटर लाए गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। एक मरीज बचावकर्मी बताया गया, जिसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, एक मरीज को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।
फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम ने राहत-बचाव कार्य के दौरान पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। अभी 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस मौके पर मौजूद हैं। पास के ITBP कैंप से भी जवानों को राहत व बचाव कार्य में लगाया गया है।उधर, स्थानीय विधायक अनिल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इनके बाद महापौर प्रवेश वाही भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
India Crime News 24
India Crime News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume