ब्रेकिंग न्यूज़: आगरा 2027 में बहन जी बनेंगी पांचवीं बार मुख्यमंत्री : डॉ. मुमताज आलम रिजवी
फतेहपुर सीकरी (आगरा)। भारतीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. मुमताज आलम रिजवी ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा को कोई हरा सकता है और सत्ता परिवर्तन कर सकता है तो वह बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती हैं। वह शनिवार को फतेहपुर सीकरी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले मंडल संयोजक वाजिद अहमद के नेतृत्व में डॉ. रिजवी का स्वागत किया गया। लखनऊ, प्रयागराज, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कौशांबी और फतेहपुर के बाद वह फतेहपुर सीकरी पहुंचे।डॉ. रिजवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक हवा बनाई गई है कि मुसलमान समाजवादी पार्टी के साथ है और बसपा के साथ नहीं है। सवाल यह है कि मुस्लिम बसपा के साथ क्यों नहीं है और सपा के साथ क्यों है? काम तो बहन जी की सरकार ने किया और कत्लगाह तक मिल्लत को समाजवादी पार्टी ने पहुंचाया। उन्होंने मायावती सरकार द्वारा किए गए 100 कामों की हिंदी और उर्दू की कॉपी मीडिया के सामने पेश की।उन्होंने कहा कि क्या समाजवादी पार्टी 2012 से 2017 के बीच किए गए पांच काम भी गिना सकती है, जबकि बहन जी ने 2007 से 2012 के बीच 100 से ज्यादा काम किए हैं। हज हाउस बनवाया, माइनॉरिटी कमीशन बनाया, माइनॉरिटी फाइनेंस कॉरपोरेशन बनाया, मुस्लिम बच्चियों के लिए स्कॉलरशिप शुरू की, 350 मदरसों का सरकारीकरण कराया, दंगाइयों और माफियाओं को जेल भेजा, 7000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती कराई और उर्दू अनुवादकों के खाली पद भरे।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा तो खुली किताब है। भाजपा सरकार में बुलेट-बुलडोजर के अलावा कुछ नहीं है, लॉ एंड ऑर्डर फेल है और जो काम हुए हैं उनमें घोटालों की चर्चा आम है। मुस्लिम वोटर्स ने 2017 और 2022 में समाजवादी पार्टी को वोट किया, लेकिन सरकार नहीं बदली। इसलिए इस बार बहन जी को वोट करें, ताकि बदलाव हो सके।
إرسال تعليق