ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ से यह बड़ी खबर निकल के आ रही है कि योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों का राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नोएडा में 75 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली 'पार्क फॉर रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीपीयू क्लस्टर्स एंड एडवांस्ड टेक्निकल इनोवेशन (PRAGATI) परियोजना प्रदेश को विश्वस्तरीय रोबोटिक्स एवं एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग का आधार प्रदान करेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि उद्योग, शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थानों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर ऐसा सशक्त डीप टेक इकोसिस्टम विकसित किया जाए, जहां नई तकनीकें तेजी से प्रयोगशाला से उद्योग तक पहुंच सकें।
मुख्यमंत्री जी ने लखनऊ और नोएडा में प्रस्तावित यू हब को केवल स्टार्टअप्स के लिए कार्यस्थल नहीं, बल्कि अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, निवेश, शिक्षण संस्थानों और प्रतिभाओं को जोड़ने वाले विश्व
Post a Comment