
ब्रेकिंग न्यूज़:राजस्थान से आज सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले हमारे वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान और कल्याण हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से पहुँचे तथा उनकी हर समस्या का संवेदनशीलता, सम्मान और तत्परता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। सैनिकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़ा कोई भी कार्य लंबित न रहे।साथ ही, आने वाली पीढ़ियाँ हमारे वीरों के अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा ले सकें, इसके लिए भारतीय सेना की गौरवगाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रदेश के शहीद स्मारकों के लिए एकरूप मॉडल विकसित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
Post a Comment