ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा से बड़ी खबर निकलकर आ रही है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि Greater Agra के लिए लगभग ₹5,200 करोड़ की लागत से 10 टाउनशिप के निर्माण की योजना को हमारी सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है। यह आगरा के विकास का एक नया मॉडल बनेगा।Agra–Gwalior Road पर लगभग ₹1,500 करोड़ की लागत से अटलपुरम टाउनशिप भी विकसित की जा रही है। यहां लगभग 10,000 परिवारों के लिए आवासीय एवं Commercial सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर बन रहे भव्य Museum का निर्माण कार्य इस वर्ष के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही, आगरा में जिस कोठी में छत्रपति शिवाजी महाराज प्रवास करते थे, उसके अधिग्रहण की कार्यवाही को भी हमने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आगरा में 'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में 500 महिलाओं के लिए श्रमजीवी हॉस्टल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीविरासत का वैभव, विकास का विश्वास!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद आगरा में ₹342 करोड़ से अधिक लागत की 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को टैबलेट, टूलकिट, प्रतीकात्मक चाबी एवं चेक तथा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार में जनपद आगरा 'विकसित आगरा' की परिकल्पना को साकार करते हुए स्मार्ट, सेफ और फ्यूचर-रेडी सिटी के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद आगरा में विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जी ने जल जीवन मिशन के कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने, रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के सुनियोजित पुनर्वास, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसुनवाई को प्राथमिकता, किसानों को समयबद्ध भुगतान, उद्योगों को प्रोत्साहन तथा कांवड़ यात्रा की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
India Crime News 24
0
Post a Comment