मुरैना के दिमनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में अपनी पत्नी निशा जाटव की सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित धर्मेंद्र जाटव मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र स्थित सहरियन का पुरा गांव में घरेलू विवाद ने सोमवार शाम भयावह रूप ले लिया। शराब के नशे में घर पहुंचे एक व्यक्ति ने कथित रूप से खाना परोसने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
शराब का लती है आरोपित
पुलिस के अनुसार, सहरियन का पुरा निवासी धर्मेंद्र जाटव शराब पीने का आदी है और अक्सर नशे की हालत में पत्नी निशा जाटव (35) के साथ विवाद और मारपीट करता था। सोमवार शाम भी वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से खाना परोसने को कहा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

Post a Comment