Top News

ब्रेकिंग न्यूज़ :अयोध्या , गोसाईगंज लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की 5 लाख की सहायता किया है।



ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या से इंडिया क्राइम न्यूज़ 24 भारत समाचार
अयोध्या:  कैंसर पीड़ित पूर्व प्रधान राम रंग यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की  ₹5 लाख की आर्थिक सहायता  अयोध्या जनपद के लिए एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आई है। गोसाईगंज विधानसभा के बृजभूषण यादव जरही गांव के कैंसर से पीड़ित पूर्व प्रधान राम रंग यादव की गंभीर बीमारी को देखते हुए विधानसभा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे (पवन पांडे) के आग्रह पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके उपचार हेतु ₹5,00,000 (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग से न केवल राम रंग यादव और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि जब किसी पार्टी का वर्षों से समर्पित और वफादार कार्यकर्ता गंभीर बीमारी से जूझ रहा हो, तब सबसे पहले उसके अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नेताओं का नैतिक दायित्व बनता है कि वे उसके साथ खड़े हों। ऐसे कठिन समय में यदि अपने ही क्षेत्र से अपेक्षित सहयोग न मिले, लेकिन दूसरे विधानसभा क्षेत्र का एक जनप्रतिनिधि पहल करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व तक बात पहुंचाए और पीड़ित कार्यकर्ता के लिए आर्थिक सहायता दिलाए, तो यह केवल राजनीतिक नहीं बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी उत्कृष्ट उदाहरण बन जाता है। सच्ची राजनीति वही है, जो संकट की घड़ी में कार्यकर्ता का हाथ थामे। कार्यकर्ता ही किसी भी दल की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही नेतृत्व की वास्तविक पहचान है। कठिन समय में संवेदनशील नेतृत्व समाज के साथ खड़ा रहता है। जनपद अयोध्या के लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना समाज में मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
India Crime News 24
India Crime News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume