Top News

ब्रेकिंग न्यूज़: नई दिल्ली से बड़ी खबर निकल कर आ रही है आज बहुत भारी मात्रा में बारिश हो रही है ।

ब्रेकिंग न्यूज़: नई दिल्ली से बड़ी खबर निकल कर आ रही है आज बहुत भारी मात्रा में बारिश हो रही है । Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। एनसीआर में दो-तीन दिन से लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उधर, मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।वहीं, बृहस्पतिवार को दिल्ली में मध्यम से भारी वर्षा ने उमस से राहत दी और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि जलभराव और जाम की स्थिति भी बनी।मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है और 10 अगस्त तक वर्षा जारी रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार (6 अगस्त) इस साल अगस्त के सबसे ठंडे दिन के रूप में दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है।मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी के लिए ''येलो अलर्ट'' जारी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
India Crime News 24
India Crime News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume