Top News

ब्रेकिंग न्यूज़:𝐆𝐨𝐥𝐝 𝐀𝐠𝐚𝐢𝐧🥇! 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐒𝐭𝐫𝐢𝐤𝐞𝐬 𝐆𝐨𝐥𝐝 𝐢𝐧 𝐊𝐚𝐛𝐚𝐝𝐝𝐢 भारतीय पुरुषों की कबड्डी टीम अपने ऐतिहासिक प्रभुत्व को जारी रखती है, जो कि फाइनल में एक तारकीय 40-34 जीत के साथ ईरान के खिलाफ एक रोमांचकारी लड़ाई के बाद गोल्डडमेडल को बढ़ा रही है।

ब्रेकिंग न्यूज़:𝐆𝐨𝐥𝐝 𝐀𝐠𝐚𝐢𝐧🥇! 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐒𝐭𝐫𝐢𝐤𝐞𝐬 𝐆𝐨𝐥𝐝 𝐢𝐧 𝐊𝐚𝐛𝐚𝐝𝐝𝐢 भारतीय पुरुषों की कबड्डी टीम अपने ऐतिहासिक प्रभुत्व को जारी रखती है, जो कि फाइनल में एक तारकीय 40-34 जीत के साथ ईरान के खिलाफ एक रोमांचकारी लड़ाई के बाद गोल्डडमेडल को बढ़ा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ :उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राविधानों, वित्तीय स्वीकृतियों एवं वास्तविक व्यय की समीक्षा की।मुख्यमंत्री जी ने बजट प्राविधानों के सापेक्ष वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने और व्यय की गति तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले दो माह में हर हाल में 70 प्रतिशत वित्तीय स्वीकृतियां जारी हों और कुल आवंटित बजट के सापेक्ष कम से कम 60 प्रतिशत व्यय सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र किसान को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए गांववार एवं किसानवार मैपिंग कराकर पात्र किसानों को चिह्नित किया जाए और उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण की उपलब्धता बढ़ाने एवं बैंकिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए ‘रूरल क्रेडिट कॉन्क्लेव’ जैसे आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री जी ने वित्त विभाग को बजट व्यय की नियमित निगरानी करने और प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर विकास कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा।मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन उपलब्ध बजट का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है।
मुख्य संपादक ऋषि कांत मो 0.8127735846
विज्ञापन संबंधित संपर्क करें

Post a Comment

Previous Post Next Post
India Crime News 24
India Crime News 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume